Saral Pali Vyakaran - सरल पालि व्याकरण PDF
सरल पालि व्याकरण - PDF
विपश्यना विशोधन विन्यास द्वारा प्रकाशित ‘प्रारंभिक पालि’ पुस्तक में पालि व्याकरण एवं ‘प्रारंभिक पालि की कुंजी’ में हर पाठ पर आधारित अभ्यास हैं। इस पुस्तक में ‘प्रारंभिक पालि’ में चर्चित विभिन्न संज्ञा एवं क्रियाओं के रूपों का संकलन है।
पुस्तक को अधिक व्यापक बनाने के लिए कुछ अनियमित संज्ञाएं, विशेषण, संख्या तथा क्रियाओं की तालिकाओं को यहां समाविष्ट किया गया है। अधिकतर तालिकाओं के साथ कुछ उदाहरण दिये गये हैं, जिसमें पालि वाक्य अथवा गाथा और उसका हिंदी अनुवाद है। प्रारंभिक पाठों के उदाहरणों में हर संज्ञा की विभक्ति और वचन को दर्शाया गया है, जिससे हिंदी अनुवाद को समझने में सहायता होगी।
विपश्यी साधकों तथा वैसे लोगों के लिए जो साधक नहीं हैं पर पालि भाषा सीखने की रुचि रखते हैं तथा जो बुद्ध के धर्म पर शोधार्थी हैं, यह उपयोगी पुस्तक है।

